पशुओं में पेट के कीड़े मारने की दवा (Deworming) कब और कैसे दें? पूरी जानकारी हिंदी में
पशुओं में पेट के किड्डो के लक्षण व पेट के कीड़े मारने की दवा (Deworming) कब और कैसे दें? पूरी जानकारी हिंदी में POST BY VIKASH PAREEK (LIVESTOCK INSPECTOR) 1. डोजिंग (Deworming) क्या है? डोजिंग का मतलब होता है – पशुओं को पेट के कीड़ों से छुटकारा दिलाने के लिए कीड़े मारने की दवा देना। पेट के कीड़े पशुओं के शरीर से पोषण चूसते हैं, जिससे वजन कम होता है, दूध उत्पादन घटता है, और जानवर बीमार हो जाते हैं। 2. पेट के कीड़ों की पहचान कैसे करें? (Symptoms) • वजन कम होना • बाल झड़ना और रुखापन • दस्त या कब्ज • कम दूध देना कभी कभी दूध में बदबू भी आती हैं • सुस्ती और भूख कम लगना • छोटे जानवरों में पेट फूला हुआ दिखना •. गोबर में बदबू आना • गोबर के साथ कीड़े 🪱 आना 3. डोजिंग की टाइमिंग और फ्रीक्वेंसी • बड़े पशु (गाय/भैंस): साल में 2 बार – मार्च-अप्रैल और सितंबर-अक्टूबर • छोटे पशु (बकरी/भेड़): हर 3-4 महीने में • बछड़ा/बकरी का बच्चा: 1 महीने की उम्र से शुरुआत और हर 2-3 महीने में दोहराव 4. कौन-कौन सी दवाएं उपयोग करें? (Deworming Medicines List) दवा का नाम...